भागलपुर, अप्रैल 13 -- पौआखाली से विशाल कुमार सिंह की रिपोर्ट सोमवार को अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पौआखाली पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में रविवार देर शाम थाना अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदा एक डीसीएम ट्रक जब्त किया। हालांकि पुलिस की कार्रवाई देख चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र से अवैध तरीके से बालू का उठाव कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध डीसीएम ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच में ट्रक पर भारी मात्रा में बालू लदा मिला।...