भागलपुर, अप्रैल 4 -- किशनगंज। संवाददाता आर्थिक अपराध इकाई की टीम के द्वारा किशनगंज के पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में हुई कार्रवाई के बाद पूर्व एसडीपीओ की मुश्किलें बढ़ने लगी है। इस केस से जुड़े मामले की पड़ताल के लिए आर्थिक अपराध इकाई की टीम शनिवार को एक बार फिर किशनगंज पहुंची। इस मामले में ईओयू की तीन अलग-अलग टीम केस से जुड़े स्थानों पर अलग अलग पहलुओं की जांच कर रही है। टीम एसडीपीओ गौतम कुमार से जुड़े मामले में पड़ताल कर रही है। एक टीम किशनगंज शहर के धर्मगंज में भी एक स्थान पर पहुंची थी। इसके अलावा एक टीम जिला परिवहन कार्यालय भी पहुंची। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने यह जानकारी जुटा रही है की पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार व उनके परिजनों के नाम पर कितनी गाड़ियां निबंधित है। टीम खरीद -बिक्री से जुड़े पहलुओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.