भागलपुर, मई 2 -- दिघलबैंक (किशनगंज) से विनोदानंद की रिपोर्ट गंधर्वडांगा थाना पुलिस ने गुरुवार की रात एनएच 327ई के कुम्हिया चौक के पास एक बंगाल नंबर कार से 152 बोतल (117.2 लीटर) विदेशी शराब को बरामद कर जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात गंधर्वडांगा थाना पुलिस एनएच 327 ई ताराबाड़ी- कुम्हिया चौक के बीच गश्ती कर रहे थे। हो रही बारिश के बीच ठाकुरगंज की तरफ से एक कार तेजी से आ रही थी, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस गाड़ी को देख कार बिना रोके तेजी से भागने लगा। पर कुछ दूर आगे कार का टायर फटने से चालक सड़क किनारे कार छोड़ फरार हो गया। पीछा कर रही पुलिस मौके पर पहुँच गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें से विदेशी शराब बरामद कर जब्त किया गया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि 117.25 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.