भागलपुर, मई 30 -- बिशनपुर (किशनगंज) से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन प्रखंड के पाटकोई कला पंचायत के पंचायत सरकार भवन में शनिवार को पंचायत क्षेत्र के 19 भूमिहीन आदिवासी परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया ।आपरेशन बसेरा 02 के तहत पंचायत क्षेत्र के आदिवासी भूमिहीन परिवारों के बीच राजस्व कर्मचारी इस्लामुद्दीन, उपमुखिया मणिधर सिंह व वार्ड सदस्य मो शकील के हाथों 1.5 डिसमिल जमीन का बासगीत पर्चा दिया गया। वार्ड सदस्य मो शकील ने इस बाबत बताया कि पंचायत के आदिवासी परिवार के लोग जो वर्षों से भूमि के तलाश में थे,उन्हें सरकार के द्वारा आज जमीन का बासगीत पर्चा दिया गया, भूमि प्राप्ति का बासगीत पर्चा मिलने के बाद वर्षों से भूमिहीन आदिवासी परिवार के लाभुकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। सभी लाभुकों को सरकार द्वारा पंचायत क्षेत्र के पाटकोई कला ...