भागलपुर, जून 18 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा कि रिपोर्ट दिघलबैंक, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तुलसिया स्थित नव स्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में नामांकन की प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो गई है। आगामी शैक्षणिक सत्र एक जुलाई 2026 से प्रारंभ होना प्रस्तावित है। कॉलेज में नामांकन शुरू होने के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस महाविद्यालय की स्थापना से अब उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।फिलहाल महाविद्यालय में केवल कला संकाय में नामांकन लिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : तुलसिया स्थित नव डिग्री कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ प्रथम चयन सूची में कुल 114 छात्र-छात्राओं के नाम जारी किए गए है...