भागलपुर, फरवरी 28 -- पोठिया । निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के नयाबाड़ी मटियाभीटा गांव में बीते गुरुवार को शुरू हुई तीन दिवसीय अष्टयाम का लगातार 72 घंटा तक जारी रहने के पश्चात शनिवार दोपहर को समाप्त हो गया। समापन के दौरान माटियाभीटा,नयाबाड़ी दलुआबस्ती, जलालगछ गए,आदि कई गांवों की महिला पुरुषों सहित दर्जनों युवकों ने अनुष्ठान स्थल से राधे कृष्ण भगवान की प्रतिमाओं के साथ सर्व प्रथम अष्टयाम परिसर का प्रीक्रमा करते हुए जय श्री राम का नारा के साथ गांवो का भ्रमण करते हुए पुरन्दरपुर स्थित महानदा नदी के घाट पहुंचा। इधर पुरोहित घनश्याम झा ने अनुष्ठान समापन का मंत्रोजाप कर प्रतिमाओं को महानंदा नदी के पवित्र जल में प्रवाहित किया गया। इस दौरान दर्जनों ग्रामीन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...