भागलपुर, मई 2 -- पोठिया(किशनगंज) से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट शुक्रवार को पोठिया प्रखंड के दलुआ हाट दुर्गा मंदिर परिषद तीन दिवसीय अखंड हरिनाम कीर्तन का आयोजन ग्रामीणों की सहयोग से शुरू होने से इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। प्रत्येक वर्षो की भांति दलुआ हाट दुर्गा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की सहयोग से सच्चिदानंद सिंह की अगवाई में निर्धारित तिथि के तहत एक मई से आगामी तीन मई तक अखंड हरिनाम कीर्तन का संकल्प पुरोहित घनश्याम झा ने दोपहर दो बजे वैदिक मंत्रोचार के साथ किया। सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि अखंड हरिनाम कीर्तन को शुक्रवार सुबह से अनुष्ठान स्थल पर श्रद्धालुओं का आना जारी था। दोपहर 12 . 15 बजे से हरिनाम कीर्तन शुरू होने से पहले ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर में धार्मिक भजन शुरू की गई,जो लगातार दो घंटे तक जारी रही। कीर्तन भजन समापन के बा...