भागलपुर, जनवरी 30 -- ठाकुरगंज। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने भूकंप सुरक्षा पखवाड़े के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर एसडीआरएफ अधिकारियों ने सैकड़ों छात्राओं को भूकंप, आकाशीय बिजली और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से तत्काल बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम में एसडीआरएफ के विशेषज्ञों ने छात्राओं को व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से बताया कि भूकंप के दौरान 'ड्रॉप, कवर एंड होल्ड ऑन' तकनीक कैसे अपनाएं, आकाशीय बिजली गिरने पर सुरक्षित स्थान कैसे चुनें तथा आपदा की स्थिति में प्राथमिक उपचार क्या करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है, जो जान-माल की हानि को न्यूनतम कर सकती है। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई सवालों के माध्यम से अपनी जिज्ञासा शांत की। कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.