किशनगंज : ट्रेन की कमी से पौआखाली के रेल यात्री परेशान, नई ट्रेनों की मांग
भागलपुर, जुलाई 9 -- पौआखाली से अभिषेक कुमार सिंह की रिपोर्ट पौआखाली, एक संवाददाता। बिहार के सीमांचल प्रक्षेत्र अंतर्गत किशनगंज जिले के पौआखाली से रेल यात्री सुविधाओं में बड़ी विसंगति और विभागीय उपेक्षा की खबर सामने आ रही है। अररिया-सिलीगुड़ी रेलखंड के शुरू होने के बाद से ही इस क्षेत्र के लाखों रेल यात्रियों के लिए सफर एक बड़ी मुसीबत बन चुका है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में सफर करने वाले आम नागरिकों, छोटे व्यापारियों और दैनिक मजदूरों के लिए रेलवे द्वारा महज एक जोड़ी लोकल ट्रेन चलाई जा रही है। इसके कारण डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं बचती और लोग निजी वाहनों पर महंगी राशि फूंकने को विवश हैं。
सुबह आती है एकमात्र डीएमयू, शाम को वापसी का साधन नहीं इस रेलखंड की समय सारणी और ट्रेनों की कमी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.