भागलपुर, दिसम्बर 15 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पिपरीथान राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-327ई) से बादल चौक होते हुए बंगाल सीमा तक जाने वाली करीब 15 किलोमीटर लंबी सड़क के जर्जर हालात को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे 19 दिसंबर को एनएच-327ई को जाम करेंगे।ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क पथरिया, बेसरबाटी, कुकुरबाघी और भातगांव पंचायतों की जीवनरेखा मानी जाती है। करीब तीन वर्षों से यह सड़क गड्ढों और टूट-फूट के कारण बेहाल पड़ी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके, विभागीय लापरवाही के कारण अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश हेंब्रम, भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह, श्रीलाल राय, शैलेंद्र सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.