किशनगंज : खर्राबेलबाड़ी में उत्साहपूर्वक मनाया गया 27वां राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस
भागलपुर, जुलाई 11 -- पोठिया (किशनगंज) से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट शनिवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के घटक संस्थान मत्स्यिकी महाविद्यालय, किशनगंज द्वारा अपने अंगीकृत ग्राम खर्राबेलबाड़ी में 27वें राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के अवसर पर एक दिवसीय मत्स्य कृषक जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों तथा 70 से अधिक मत्स्य कृषकों एवं महिला प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. शौकत अहमद डार ने फार्म स्तर पर कम लागत में संतुलित एवं गुणवत्तापूर्ण मछली आहार निर्माण की तकनीकों पर प्रकाश डाला। डॉ. नरेश राज कीर ने वैज्ञानिक तालाब प्रबंधन, जल गुणवत्ता, रोग नियंत्रण तथा उत्पादन वृद्धि के उपायों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Siwan News मत्स्य किसान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.