भागलपुर, अगस्त 13 -- शैलेश ओझा की रिपोर्ट ​किशनगंज। संवाददाताउत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार को कोचाधामन थाना क्षेत्र के शीतल नगर बस स्टैंड के पास से 332.80 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के निवासी मोहम्मद फारूक और सपन विश्वास के रूप में हुई है।यह खेप एक सूमो गोल्ड कार के जरिए ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके से दो शराब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे।​उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में चलाई गई इस विशेष जांच अभियान में टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से शराब की एक बड़ी खेप बिहार सीमा में प्रवेश करने वाली है। सूचना के आधार पर शीतल नग...