भागलपुर, मई 28 -- बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट बिशनपुर, निज संवाददाता। त्याग,बलिदान और समर्पण का त्यौहार ईद उल अजहा गुरुवार को कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में मनाया गया। निर्धारित समय पर कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों में गुरुवार को ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। गुरुवार की सुबह मुस्लिम अकीदतमंद अपने नजदीकी ईद गाह में पहुंचे और ईद उल अजहा बकरीद पर्व की नमाज शिद्दत के साथ अदा की। ईद उल अजहा के नमाज के दौरान मुस्लिम अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन,चैन और खुशहाली की दुआ की और एक दूसरे से गले मिल कर ईद उल अजहा बकरीद पर्व की मुबारकबाद पेश की। यह भी पढ़ें- किशनगंज : कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में शिद्दत के साथ अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज वहीं बकरीद पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे, विभिन्न संवेदनशील ...