भागलपुर, मई 21 -- किशनगंज : किशनगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के फरिंगगोला रेलवे फाटक के समीप चौहान बस्ती में बुधवार की देर रात बाइक चोर गिरोह के बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बाइक चोरी गिरोह के आरोपी को पकड़ने गई किशनगंज पुलिस टीम पर एक बदमाश ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, वहीं दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए। घायल पुलिस कर्मी किशनगंज सदर थाना के अवर निरीक्षक नीतीश कुमार व डीआईयू प्रभारी मुश्ताक आलम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के बाद दोनों पुलिस पदाधिकारी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। यह भी पढ़ें- किशनगंज में बाइक चोर चिंटू का हाफ एनकाउंटर, मुठभेड़ में दो पु...