भागलपुर, दिसम्बर 10 -- किशनगंज। संवाददाता कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर बुधवार को अनुमंडल अग्निशमन कार्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडलीय अग्निशाम पदाधिकारी मदन कुमार कर रहे थे।अपने संबोधन में अनुमंडलीय अग्निशाम पदाधिकारी मदन कुमार ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा किसी भी संस्था और समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण न केवल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि संस्थागत विकास को भी गति देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.