भागलपुर, मार्च 19 -- किशनगंज, एक संवाददाता। गुरुवार से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो गया। कलश स्थापना के साथ नवरात्र की शुरुआत हो गई है। शहर के प्रसिद्ध बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर सहित कई मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हो गई है। गुरुवार की सुबह से ही पूजा एवं आराधना से माहौल भक्तिमय हो उठा था। श्रद्धालु मां दुर्गा के मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहीं घरों में भी कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा आराधना की जा रही है। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप प्रथम शैलपुत्री की पूजा हुई। शहर के प्रसिद्ध बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर, लोहार पट्टी शिव शक्ति धाम दुर्गा मंदिर, नेपाल गढ़ कालोनी, शीतला मंदिर अस्पताल रोड, खगड़ा दुर्गा मंदिर, श्री विष्णु राधा कृष्ण हनुमान मंदिर, भगवती गोला शीतला दुर्गा मंदिर में कलश स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.