भागलपुर, अगस्त 27 -- दिघलबैंक से विक्रम संवत मिश्रा की रिपोर्ट दिघलबैंक, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाके में मवेशियों की संदिग्ध आवाजाही की सूचना पर एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को कदम चौक के पास कार्रवाई करते हुए मौके से एक गाय और एक बछड़े को बरामद करने के साथ मवेशियों के परिवहन में इस्तेमाल मैजिक पिकअप वाहन को जब्त किया। मौके से दो मोबाइल फोन भी मिले। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी 12 वीं वाहिनी के बी समवाय दिघलबैंक को मवेशियों की अवैध आवाजाही की सूचना मिली थी। इसके बाद एसएसबी और दिघलबैंक पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी। दोपहर करीब तीन बजे कदम चौक के समीप संदिग्ध वाहन को देखकर टीम ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वा...