भागलपुर, जून 11 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा कि रिपोर्ट दिघलबैंक। एक संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 12वीं वाहिनी के बी-समवाय दिघलबैंक में गुरुवार को ग्रामीण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसएसबी रानीडांगा सेक्टर के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) संजय कुमार सारंगी ने की। इस अवसर पर 12वीं वाहिनी के कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा, बी कंपनी दिघलबैंक के कंपनी कमांडर मनोज कुमार सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सीमावर्ती ग्रामीण उपस्थित रहे。

बैठक का उद्देश्य बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और सुरक्षा बलों के बीच आपसी समन्वय, विश्वास और सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करना था। डीआईजी संजय कुमार सारंगी ने कहा कि सीमा सुरक्षा केवल सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि...