भागलपुर, अप्रैल 11 -- किशनगंज से विनय की रिपोर्ट पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने पुलिसिंग को धारदार व पीपुल्स फ्रेंडली बनाने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए एएसआई से लेकर एसआई के कार्यों की मॉनिटरिंग के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि थाना स्तर पर पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक एवं अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी भी हर माह अपने कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसमें कांड निष्पादन, वारंट-इश्तेहार तामिला, गिरफ्तारी, गश्ती एवं वाहन जांच जैसे कार्य शामिल होंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।बिना हेलमेट वाहनों से निकले तो फाइन कटना तयसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है। यातायात निय...