भागलपुर, मई 2 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट उत्पाद विभाग के डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार गुरुवार को किशनगंज पहुंचे थे। डिप्टी कमिश्नर ने गुरुवार की शाम को उत्पाद थाना और उत्पाद कार्यालय का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले बंगाल सीमा से सटे चेक पोस्टों का भी जायजा लिया।जिसमें रामपुर व फरिंग्गोला चेक पोस्ट सहित बंगाल सीमा से लगने वाले चेक पोस्ट की जानकारी उत्पाद अधीक्षक से ली।उत्पाद विभाग के डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार ने चेक पोस्ट की स्थिति की जानकारी ली।जिले में बंगाल सीमा से लगने वाले कितने चेक पोस्ट है।चेक पोस्टों में कितने घण्टे चेकिंग की जाती है।साथ ही कितने स्टाफ ड्यूटी पर लगाये गए हैं।कितनी बार जांच की जाती है।यह भी जानकारी ली गई। डिप्टी कमिश्नर श्री कुमार ने उत्पाद कार्यालय भवन के कार्यालय, हाजत, जवानों के रहने के लिए बैरक आदि का जा...