भागलपुर, अप्रैल 11 -- दिघलबैंक (किशनगंज) से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कटहलबाड़ी के प्रांगण में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।समारोह के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रगति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वार्षिक परीक्षा में कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक युसूफ आलम ने उपस्थित सभी अभिभावकों का स्वागत कर...