भागलपुर, जनवरी 30 -- किशनगंज। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत सातवें निश्चय 'सबका सम्मान-जीवन आसान को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज द्वारा आम जनमानस की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सप्ताह में दो दिन-सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने निर्देशित किया कि सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी विधिवत संधारण करते हुए प्राप्त शिकायतों की प्रविष्टि एवं समयबद्ध निष्पाद...