किशनगंज :जिप सदस्यों ने डीएम को क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
भागलपुर, जून 26 -- बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट। बिशनपुर।निज संवाददाता। जिले में नवपदस्थापित डीएम नवीन कुमार से गुरुवार की संध्या कोचाधामन प्रखंड जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 के जिप सदस्य ई नासिक नदीर ने मिल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान जिप सदस्यों ने नवपदस्थापित डीएम नवीन कुमार को जिले में योगदान करने पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। जिप सदस्य ई नासिक नदीर ने इस बाबत बताया कि डीएम नवीन कुमार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नदी कटाव, बाढ़ की समस्या, नदियो के किनारे बांध निर्माण करवाने,महानंदा बेसिन परियोजना सहित क्षेत्र की अन्य समस्याओं से रु ब रु कराया गया। मौके पर जिप सदस्य फैजान अहमद,निरंजन राय मुख्य रूप से मौजूद थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.