भागलपुर, मार्च 28 -- ठाकुरगंज । निज संवाददाता प्रखंड के चुरुली पंचायत अंतर्गत झाला आदिवासी टोला में शुक्रवार देर शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 8 निवासी बिरजू मरांडी (15 वर्ष), पिता कृष्णा मरांडी, शुक्रवार की शाम घर से निकला था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले यह समझा कि वह अपने मौसी के यहां गया होगा। हालांकि शनिवार सुबह जब परिजन मौसी के घर पहुंचे, तो वहां उसके नहीं होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।इसी दौरान घर से करीब 100 मीटर पूर्व दिशा में स्थित एक पेड़ पर रस्सी के सहारे उसका शव लटकता हुआ मिला। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इला...