भागलपुर, जनवरी 30 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर गलगलिया थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए चेंगा नदी से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह अपर थानाध्यक्ष सह प्रभारी थानाध्यक्ष वेद प्रकाश निषाद के नेतृत्व में की गई।पुलिस को सूचना मिली थी कि मालाकाटा क्षेत्र के समीप बहने वाली चेंगा नदी से कई ट्रैक्टरों द्वारा अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना हुए। इसी दौरान चुरली गांव के समीप बालू लदा एक ट्रैक्टर आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई। जांच के दौरान चालक द्वारा बालू की रॉयल्टी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया। ...