भागलपुर, सितम्बर 5 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को कोचाधामन थाना क्षेत्र के महानंदा पुल के पास से 172.86 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान पूर्णिया जिले के माधोपारा निवासी मोहम्मद रिजवान और भोलू कुमार के रूप में हुई है।यह खेप एक नेक्सन कार के जरिए ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।उत्पाद निरीक्षकमोहम्मद हैदर अली के नेतृत्व में चलाई गई इस विशेष जांच अभियान में टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से शराब की एक खेप बिहार सीमा में प्रवेश करने वाली है। ब्लॉक चौक और महानंदा पुल के पास नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध कार को र...