भागलपुर, फरवरी 11 -- किशनगंज। संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के लाइन मस्जिद के पास एक मकान में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय बच्ची का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक नाबालिग लड़की की पहचान सानिया परवीन के रूप में हुई है।वह वार्ड नंबर 1 मोहिउद्दीनपुर की निवासी थी।सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई।शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है।नाबालिग लड़की अपनी मां शाहीन परवीन के साथ घर की सफाई करने आई थी। मां शाहीन परवीन ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह और उसकी बेटी सानिया मकान साफ करने पहुंची थीं। इसी दौरान वह किसी काम से बाहर गईं। बेटी ने कहा कि उसे भूख लगी है, कुछ लाकर देना। बच्ची ने मां से कहा कि मकान में ताला लगाकर चली जा...