भागलपुर, मार्च 19 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। धनतोला पंचायत के सीमावर्ती गांव बिहारटोला के पास मक्का के खेतों में डेरा जमाए जंगली हाथियों का झुंड करीब नौ दिनों तक उत्पात मचाने के बाद बुधवार देर रात स्वयं ही नेपाल की दिशा में लौट गया। हाथियों के वापस जाने से इलाके के किसानों और ग्रामीणों ने कुछ हद तक राहत महसूस की है।जानकारी के अनुसार, 10 मार्च की रात नेपाल की ओर से आए इस झुंड ने बिहारटोला-डोरिया मौजा क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। हाथियों ने लगातार कई दिनों तक खेतों में घुसकर मक्के की तैयार फसल को रौंद डाला, जिससे दर्जनों किसानों की कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई। प्रभावित किसानों रमेश कुमार मल्लाह, मुकेश कुमार मोहतो, सूरज कुमार हरिजन, गणेश कुमार हरिजन, झखसु महतो, राजेन्द्र महतो, सुनील कुमार सिंह और नरेश प्रसाद सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.