भागलपुर, अप्रैल 16 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा कि रिपोर्ट दिघलबैंक। प्रखंड के धनतोला पंचायत में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की सुबह धनतोला-डोरिया सड़क पर एक हाथी के अचानक पहुंच जाने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब आधे घंटे तक हाथी सड़क पर टहलता रहा, जिससे आवाजाही प्रभावित रही और लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हाथी उसी झुंड का हिस्सा है जो पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से धनतोला पंचायत के बिहारटोला कामत, मुलाबाड़ी, डोरिया और पिपला गांवों के किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है।स्थानीय लोगों कि मानें तो यह हाथी पिछले दो दिनों से मुख्य झुंड से अलग होकर डोरिया बीओपी पोस्ट के पास डेरा डाले हुए था।गुरुवार को दिघलबैंक हाट का दिन होने के कारण सुबह से ही सड़क पर लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.