भागलपुर, जून 28 -- किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट रविवार को किशनगंज जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बीआरसी भवन, खगड़ा स्टेडियम के समीप आयोजित कार्यक्रम में नौनिहालों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत वर्षों पहले पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन जब तक दुनिया के कुछ देशों में पोलियो वायरस मौजूद है, तब तक सतर्कता और नियमित टीकाकरण ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। इसलिए जिले के प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वे अपने पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और किसी भी बच्चे को इस अभियान से वंचित न रहने दें। यह भी पढ़ें- किशनगंज: हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की दो बूंद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 3.22 ...