भागलपुर, मई 13 -- टेढ़ागाछ से शिवम पाठक की रिपोर्ट टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झाला पंचायत स्थित मध्य विद्यालय भोजपुर बलुआ में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन बुधवार को छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन, अनुशासन एवं सामाजिक सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चों को बाढ़, आगजनी तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने और दूसरों की सहायता करने के व्यवहारिक तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षकों ने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ एवं सामूहिक प्रयास से बड़ी घटनाओं से बचाव किया जा सकता है।प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को प्राथमिक उपचार, सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने के उपाय, बचाव कार्यों में सहयोग तथा आपदा के दौरान आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। यह ...