किशनगंज: सेवा संकल्प अभियान के तहत सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किया जागरूक
भागलपुर, अक्टूबर 6 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत मंगलवार को पीएम श्री 2 उच्च विद्यालय तुलसिया में बुद्धा विजडम वर्ल्ड सोसाइटी, पूर्णिया के तत्वावधान में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सामाजिक कुरीतियों और विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया। नाटक के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, शिक्षा का महत्व, बाल विवाह, दहेज प्रथा तथा असहाय लोगों की मदद जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की मनोरंजक प्रस्तुति के बीच सामाजिक संदेश ने उपस्थित बच्चों व शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों ने लोगों से स्वच्छ, स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.