भागलपुर, मार्च 7 -- दिघलबैंक। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मार्च माह के प्रथम शनिवार को अगलगी और विद्युतघात से खतरे और उससे होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव पर बच्चों को जानकारी दी गई। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ैली के प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा तथा आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने बच्चों को आग लगने और बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया। छात्रों को मॉक ड्रिल के माध्यम से बताया गया कि यदि किसी के शरीर में आग लग जाए तो रुको, लेटो और लुढ़को जैसे तकनीक अपनाकर आग को बुझाया जा सकता है।कार्यक्रम में बच्चों को बिजली के प्रतीक चिन्हों की पहचान कराई गई तथा यह भी बताया गया...