भागलपुर, सितम्बर 27 -- ठाकुरगंज, किशनगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार को लेकर 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज की ओर से रविवार को बेलवा स्थित वाहिनी की भूमि पर विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डोंक नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पूर्व में लगाए गए पौधों के पुनरुत्थान के लिए मियावाकी तकनीक से 800 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम कार्यवाहक कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल सीमा सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मियावाकी तकनीक से किए जा...