भागलपुर, अगस्त 9 -- बिशनपुर, किशनगंज से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट सावन के पावन महीने में बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कांवड़ियों का देवघर जाने का सिलसिला प्रतिदिन जारी है। इसी क्रम में श्री श्याम कांवरिया संघ के सदस्य का जत्था शनिवार संध्या बिशनपुर से देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों का यह दल सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल भरकर लगभग 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करते हुए देवघर पहुंचेंगे और बाबा भोलेनाथ को जलार्पण करेंगे।कांवड़ियों के इस दल में विकास अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, जीतू जैन, पीकेश गर्ग, पीयूष सिंघल, चंचल गर्ग, अभिमन्यु कुमार, रिषभ बंसल सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। यह भी पढ़ें- डाकबम कांवरियों का जत्था देवघर रवाना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...