भागलपुर, जनवरी 28 -- किशनगंज। एक संवाददाता श्रीश्याम प्रभु खाटू वाले का 29 वां वार्षिक महोत्सव 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट एवं श्याम भक्त उत्साह के साथ मंदिर में जुटे हुए हैं। श्रीश्याम प्रभु खाटू वाले का 29 वां वार्षिक महोत्सव किशनगंज शहर के तेघरिया स्थित श्रीश्याम मंदिर में मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी भव्य एवं धूमधाम से वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी में श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के लोग जुट गए हैं। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के लोगों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीश्याम प्रभु खाटू वाले का महोत्सव बड़े ही धूमधाम से एवं भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारी जोरों शोर से जारी है। 31 जनवरी को निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के किशनगंज रेलवे स्...