भागलपुर, फरवरी 14 -- ठाकुरगंज। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान अधिप्राप्ति हेतु जारी मार्गदर्शिका के आलोक में प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में एक नवंबर 2025 से पैक्स व व्यापार मंडलों द्वारा किसानों से धान अधिप्राप्ति का कार्य चल रहा है। विभागीय निर्देश के अनुपालन में धान अधिप्राप्ति की प्रभावी निगरानी हेतु जिला पदाधिकारी के आदेश पर सुनीता कुमारी, वरीय उप समाहर्ता किशनगंज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। शत-प्रतिशत अधिप्राप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पैक्स अध्यक्षों, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अंजय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज शर्मा व प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली भी मौजूद रहे। वरीय उप समाहर्ता ने पैक्स अध्यक्षों को निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत धान अधिप्राप्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में अधिप्राप्ति प्रक्रिया की प्रगति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.