भागलपुर, जून 5 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को ठाकुरगंज के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वन विभाग के तत्वावधान में ताराचंद धनुका अकादमी में स्थानीय विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक ने छात्रों को संबोधित करते हुए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक ने किया पौधारोपण, छात्रों को दिया हरियाली का संदेश वि...