भागलपुर, अप्रैल 7 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट जिला पुलिस कप्तान संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान गलगलिया थाना पुलिस को सफलता मिली है। बंगाल बस स्टैंड की ओर से आ रहे एक बाइक सवार युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान अजीत कुमार साहनी (22 वर्ष), पिता अशर्फी साहनी, निवासी वार्ड संख्या 1, नगर पंचायत ठाकुरगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 24 बोतल रॉयल स्टैग विदेशी शराब (कुल 9 लीटर) बरामद की है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान संदिग्ध स्थिति में बाइक सवार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के...