भागलपुर, अक्टूबर 2 -- किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के 400/220 के.वी. बारामसिया उपकेंद्र, किशनगंज द्वारा भारत सरकार के "स्वच्छता ही सेवा-2026" अभियान के अंतर्गत एक विशेष जन-जागरूकता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के तहत प्लास्टिक मुक्त, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल समाज के निर्माण के संकल्प के साथ बारामसिया ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों के बीच पुन: उपयोग योग्य जूट बैगों का वितरण किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने हेतु प्रेरित करना था। यह भी पढ़ें- गा...