भागलपुर, जून 17 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए बुधवार की सुबह परेशानी भरी साबित हुई। किशनगंज पहुंचने की जल्दबाजी में निकले सैकड़ों अभ्यर्थियों को उस समय चिंता सताने लगी जब गरीब नवाज एक्सप्रेस ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण काफी देर तक खड़ी रही। यह भी पढ़ें- किशनगंज: रेलवे की तकनीकी खामी से बढ़ी अभ्यर्थियों की बेचैनी, परीक्षा के दिन मुश्किल में फंसे सैकड़ों युवातकनीकी समस्या का प्रभाव कटिहार-किशनगंज रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जा रहा था। निर्धारित समय से विलंब से पहुंची गरीब नवाज एक्सप्रेस के इंजन को रिवर्स करने की प्रक्रिया के दौरान तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई। इसके बाद ट्रेन को आ...