भागलपुर, मार्च 12 -- किशनगंज। उत्पाद टीम ने बुधवार की रात्रि को रामपुर चेक पोस्ट से एक पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा 218.60 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।जप्त शराब पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा था। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई।शराब को बंगाल से किशनगंज होते हुए कोचाधामन, बहादुरगंज के रास्ते अररिया की ओर ले जाया जा रहा था।जिसे किसी के पास डिलेवरी दी जाने वाली थी।उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चेक पोस्टों में लगातार जांच अभियान चलाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...