भागलपुर, जून 22 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट 26 जून को होने वाले मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को किशनगंज सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग शामिल हुए।बैठक में एसडीएम अनिकेत कुमार , एसडीपीओ वन खुसरू सिराज, राजस्व अधिकारी जीएम टुड्डू, अंचल निरीक्षक रामबालेश्वर राय व किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। मौजूद लोगों ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए। एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर हुसैनगंज थाना...