भागलपुर, मार्च 10 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित ठाकुरगंज आगमन को लेकर क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदें जागी हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा से ठाकुरगंज को कई महत्वपूर्ण सौगात मिलने की आशा जताई है। नगर पंचायत ठाकुरगंज के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, भाजपा नेता सह पार्षद अमित सिन्हा, भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण सिंह, भाजपा नेता राजेश करनानी तथा अनिल महराज ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान ठाकुरगंज में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मेडिकल कॉलेज निर्माण का शिलान्यास किया जाता है तो इससे पूरे सीमावर्ती क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गंभीर बीमारियों के इलाज के...