भागलपुर, सितम्बर 22 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की ए कंपनी मोहामारी के जवानों ने मंगलवार की सुबह सीमा पर कार्रवाई करते हुए नौ बैग प्रतिबंधित सामान जब्त किया। जब्त सामानों में कपड़े, मोटरसाइकिल के पार्ट्स, नायलॉन की रस्सी और पटाखे शामिल हैं। हालांकि, कार्रवाई के दौरान तस्करी के आरोपी सामान छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए।मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब पौने पांच बजे ए कंपनी मोहामारी के जवान सीमा स्तंभ संख्या 131/1 के समीप नाका गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान सीमा के पास सीमा से करीब 300 मीटर अंदर भारत की ओर कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। गश्ती दल ने कार्रवाई शुरू की तो सामान ले जा रहे लोग उसे छोड़कर फरार हो गए। जवानों ने मौके से नौ बैग सामान जब्त किया।जब्त सामानों में दो बै...