भागलपुर, अप्रैल 14 -- पौआखाली से विशाल कुमार सिंह की रिपोर्ट भाजपा पौआखाली नगर मंडल की ओर से मंगलवार को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष उपेन्द्र सिन्हा नगर मंडल प्रभारी तथा अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार गणेश ने पौआखाली के अनुसूचित जाति गांव पहुंचकर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।इस यह भी पढ़ें- अररिया: अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण दौरान गांव...