भागलपुर, अप्रैल 7 -- बिशनपुर से नागेन्द्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन प्रखंड के कोचाधामन मंडल टोला के सत्संग मंदिर परिसर में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 कार्य विस्तार संगठन का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के तहत प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव नारायण यादव,बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को भाजपा के विचार धारा से अवगत कराते हुए कार्यक्रम के मुख्य बातों से अवगत कराते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी और संगठन को जमीन स्तर पर और मजबूती प्रदान करने की अपील की। वहीं उन्होंने कहा कि पंडित दिन दयाल उपाध्याय ने कहा था कि संगठन का विस्तार सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं अपितु समाज में राष्ट्र चेतना के लिए है। प्रशिक्षण का मुख्य 07 मोर्च युवा, महिला, किसान, ओबीसी, एससी,एसटी और अल्...