भागलपुर, अप्रैल 14 -- किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर एक गंभीर विषय है, जिसकी मुख्य वजह मानव पेपिलोमा विषाणु संक्रमण होता है। यह संक्रमण प्रारंभिक अवस्था में बिना लक्षण के विकसित होता है और समय के साथ गंभीर रूप ले सकता है। ऐसे में समय रहते बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है। इसी उद्देश्य से एचपीभी गार्दशील वैक्सीन को बालिकाओं के लिए एक सशक्त सुरक्षा कवच के रूप में लागू किया गया है। सरकार द्वारा अठारह हजार पचासी बालिकाओं को नब्बे दिनों के भीतर इस टीकाकरण से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- एचपीवी टीकाकरण खबर में जोड़ : जिले में 36,703 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य वर्तमान परिस्थितियों में यह अभियान केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ी ...