भागलपुर, मार्च 11 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता किशनगंज जिला के ठाकुरगंज के कृषि मैदान में बुधवार को समृद्धि यात्रा के दौरान जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को एनडीए की सरकार बनने के बाद बिहार में आज तक लगातार विकास के काम हुए हैं। बिहार आज तरक्की के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। अगले पांच वर्षों में उद्योग लगाने पर जोर दिया जाएगा। पुरानी बंद चीनी मिल को चालू किया जाएगा। अगले पांच वर्षों में विकास के और अनगित कार्य होंगे। वर्ष 2005 से पहले पटना से किशनगंज जाने तक का रास्ता खराब था,जिले में बिजली का हाल बुरा था।पहले की की सरकार में शाम के बाद घर से बाहर कोई नहीं निकल पाता था। पहले बिहार हर क्षेत्र में बदहाल था। शिक्षा, स्वास्थ्य, लॉ एंड ऑडर की स्थिति बिल्कुल सही नहीं थी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.