भागलपुर, सितम्बर 30 -- अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह-नोडल पदाधिकारी डब्ल्यूसीडीसी बंदना पांडेय के मार्गदर्शन में बुधवार को तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट में महिलाओं एवं किशोरियों से संबंधित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि का संबोधन बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनगंज विधायक मो. कमरुल हुदा रहे। उन्होंने बच्चियों को संबोधित करते हुए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बाल विवाह के खिलाफ बच्चियों को शपथ भी दिलाई और कहा कि बेटियों को कम उम्र में विवाह के बजाय अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देकर अपने सपनों को पूरा करना चाहिए। नगर परिषद, किशनगंज के चेयर...